नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत अत्यंत हृदयविदारक: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और लोगों की सुरक्षा के लिए सावधानीपूर्वक योजना और प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। राष्ट्रीय राजधानी के इस भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।

उन्होंने कहा, “महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्रियों को उचित सहायता और सुविधाएं मिलनी चाहिए, न कि परेशानी होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि ऐसी यात्राएं सुरक्षित और सुव्यवस्थित हों।” ममता ने कहा, “शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

प्रमुख खबरें

कोलकाता में छह घंटे की पूछताछ के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, भाजपा सरकार कर रही राजनीतिक बदले की कार्रवाई

ब्रिटेन के पूर्व पीएम केअर स्टार्मर ने लंदन से सांसद पद छोड़ने का किया एलान

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर