जींद में पुलिस के गाड़ी रोक लेने से ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत, एसपी ने जांच बैठाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2021

जींद। कोरोना वायरस संक्रमित के लिए दो आक्सीजन सिलेंडर लेकर गाजियाबाद जा रही गाड़ी को कथित तौर पर पुलिस द्वारा रोके जाने से प्राणवायु के अभाव में मरीज की सोमवार रात मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को जींद के डीआईजी/एसएसपी ओमप्रकाश नरवाल सेइस मामले में शिकायत की जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक पंजाब के संगरूर जिले के धुरी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मुनीम के ससुर ललित मोहन (60) का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से गाजियाबाद में घर पर पृथक-वास में उपचार चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: जबलपुर हाई कोर्ट ने मांगी 28 अप्रैल को केंद्र व प्रदेश सरकार से 19 बिंदुओं की प्रगति रिपोर्ट

उधर, मरीज की मौत के बाद उनके रिश्तेदार मंगलवार को जींद में डीआईजी/एसएसपी ओमप्रकाश नरवाल से मिले और गतौली चौकी प्रभारी के अमानवीय रवैये की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया किमरीज की मौत के जिम्मेदार ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और चौकी इंचार्ज है। नरवाल ने कहा मामला मेरे संज्ञान में आया है और इसकी जांच डीएसपी हेडक्वार्टर पुष्पा खत्री को सौंप दी गई है। अगर कोई दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, गतौली चौकी प्रभारी विरेंद्र ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा रात को पंजाब नंबर की गाड़ी को रुकवाया गया, जिसमें दो ऑक्सीजन सिलेंडर मिले। चालक मौके पर आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाया। बाद में आवश्यक कागजात दिखाने पर रात में ही उसे छोड़ दिया गया था।

प्रमुख खबरें

गाज़ा पर जंग अब म्यूजिक स्टेज तक! Ed Sheeran के US टूर से बाहर हुए Macklemore, सपोर्टिंग आर्टिस्ट्स ने भी छोड़ा शो

UPESSC PRT Recruitment: यूपी में असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती शुरू

Asian Games से चोट के कारण बाहर हुए Varun Chakravarthy, BCCI विपराज निगम को देगी मौका!

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day