ऑक्सीजन की कमी से कोरोना मरीजों की मौत गंभीर मामला: संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी के कारण हो रही कोविड-19 मरीजों की मौत पर बुधवार को चिंता जताई। राउत ने संवाददाताओं से यहां कहा, “सभी मुख्यमंत्रियों को एक दूसरे के संपर्क में रहने की जरूरत है। महामारी को हराने के लिये आइए एक दूसरे की मदद करें। राज्यों में कोविड-19 संबंधी तथ्यों को मत छिपाइए।” राउत ने यह भी कहा कि नदी में शवों के मिलने की घटना खौफनाक है। खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा नदी में अब तक 50 से ज्यादा शव मिल चुके हैं। उन्होंने कहा, “देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण लोगों की मौत एक गंभीर मामला है। महाराष्ट्र में भी ऑक्सीजन की कमी थी लेकिन प्रदेश सरकार ने स्थिति को अच्छे से संभाला।” 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिये पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति का कर्मी माना जाए: फडणवीस

राउत ने कहा कि राज्यों को ऑक्सीजन के वैज्ञानिक आवंटन का तरीका तैयार करने के लिये उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल के समक्ष बड़ी जिम्मेदारी है। शिवसेना नेता ने कहा कि पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में हाल में कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर वास्तविक चिंता जाहिर की गई है। उन्होंने कहा, “हमने स्वाभाविक चिंता जाहिर की थी कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय दल है और उसे हार का सामना करना पड़ा खासकर केरल और असम में जहां उसके पास निवर्तमान सरकारों को हराने का मौका था। यहां तक कि सोनिया गांधी ने भी अपने सीडब्ल्यूसी संबोधन में इन्हीं बिंदुओं को रेखांकित किया।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे