Ismail Haniyeh की मौत के बाद ईरान कुछ करता उससे पहले इजरायल ने अब उसके मिलिट्री जनरल को ही ठोक डाला! जानें इसकी सच्चाई

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2024

जिस ईरान ने इजरायल को खुली चुनौती दी। उसी ईरान को अब इजरायल छोड़ नहीं रहा है। इजरायल बार बार ईरान को खुली चुनौती दे रहा है। इजरायल ने हमास चीफ इस्माइल हानिया को तेहरान की धरती पर मारकर एक बड़ा चैलेंज ईरान को दे दिया। लेकिन इजरायल की तरफ से उससे भी बड़ा चैलेंज ईरानी सेना के ब्रिगेडियर जनरल को मारकर दिया गया है। हमास चीफ के तेहरान में हत्या किए जाने के बाद अब ईरानी सेना के जनरल को भी ढेर कर दिया गया है। खबरों की माने तो ईऱानी सेना के ब्रेगडियर जनरल आमिर अली हाजीजादेह मारा जा चुका है। विदेशी मीडिया की खबरों की माने तो ईरानी सेना का जनरल आमिर अली इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की संयुक्त खुफिया कार्रवाई में मारा गया है। हालांकि न तो ये इजरायल ने माना और न ही अमेरिका ने इसके लिए हामी भरी। 

इसे भी पढ़ें: Hamas-Hezbollah, ईरान कोई भी आए सबको देख लेंगे, जंग में कूदा अमेरिका, कहा- इजरायल को छुआ तो...

हाजीजादेह की कथित हत्या के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार हो रहा है। सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इजरायल 24 घंटे से भी कम समय के भीतर अपने तीसरे दुश्मन को खत्म करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। यह घटना हमास और हिजबुल्लाह से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच हुई है। इससे पहले आज, तेहरान में उनके आवास पर हमले में हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह और उनके एक अंगरक्षक की हत्या की खबरें सामने आईं। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी