अफगानिस्तान के युद्ध में 2018 में सबसे ज्यादा असैन्य नागरिकों की मौत: संयुक्त राष्ट्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2019

काबुल। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में पिछले दो दशक के युद्ध में 2018 में किसी भी अन्य साल के मुकाबले सबसे ज्यादा असैन्य नागरिक मारे गए हैं।

 

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2017 की अपेक्षा 2018 में सैन्य लोगों की मौत की संख्या 11 फीसदी बढ़ गई। यहां 2018 में 3,804 लोग मारे गए और 7,189 लोग घायल हो गए। युद्ध ग्रस्त इस देश में पिछले साल लगातार हुए आत्मघाती हमले और बमबारी से इस देश में तबाही छाई रही।

 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने कनाडा में केली क्राफ्ट को UN में राजदूत नियुक्ति करने के लिये चुना

 

अफगानिस्तान में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच हो रही अगले चरण की वार्ता से पहले यह रिपोर्ट आई है। इस वार्ता से शांति की उम्मीद के बीच यह डर भी बढ़ गया है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद खूनी गृहयुद्ध शुरू हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Manipur में दो समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच शुरू हुई गोलीबारी

Lok Sabha Elections 2024 के बीच कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, Arvinder Singh Lovely ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानें क्यों?

Iraq की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Um Fahd की गोली मारकर हत्या, पुलिस अधिकारी जाँच में जुटे

Jammu-Kashmir: गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड घायल