ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से हुई मां और उसकी तीन साल की बेटी की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2019

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भायंदर के पास एक ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से दोपहिया वाहन सवार एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गुरुवार देर रात तब हुयी जब महिला अपने पति और बेटी के साथ भायंदर से दो पहिया वाहन पर सवार होकर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि भायंदर के पास एक ट्रेलर ट्रक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों के नीचे गिर गए और ट्रक उन्हें रौंदते हुआ निकल गया।

महिला चंद्रावती विश्वकर्मा(31) की मौके पर ही मौत हो गयी और गंभीर रूप से घायल उनकी बेटी प्रांजल ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। महिला का पति दिलीप विश्वकर्मा(33) गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित परिवार घोड़बंदर रोड के ब्रह्मांड क्षेत्र में रहता था। ट्रक चालक चंद्रशेखर बिश्नोई(42) को गिरफ्तार कर धारा 304ए (लापरवाही से मौत) और भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा