फोटो पत्रकार दानिश सिद्दिकी का मारा जाना पत्रकारिता के लिए बड़ा नुकसान : सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

नयी दिल्ली।  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय फोटो पत्रकार एवं पुलित्जर पुरस्कार विजेता दानिश सिद्दिकी की अफगानिस्तान में मौत हो जाने पर शुक्रवार को शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह पत्रकारिता के लिए एक बड़ा नुकसान है। सिद्दिकी, अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच लड़ाई की कवरेज करने के दौरान मारे गये।

इसे भी पढ़ें: रायबरेली में गांधी परिवार को झटका, सोनिया की जगह स्मृति ईरानी बनीं 'दिशा' की अध्यक्ष

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दानिश सिद्दिकी की मौत की खबर से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। एक बहादुर और साहसी फोटो पत्रकार की अफगानिस्तान में कंधार के स्पिन बोलदाक जिले में झड़पों की कवरेज के दौरान ड्यूटी पर मौत हो गई। यह पत्रकारिता के लिए एक बड़ा नुकसान है। ’’ समाचार एजेंसी रॉयटर के फोटो पत्रकार सिद्दिकी कंधार में स्थिति की कवरेज कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Kerala PSC भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में Crime Branch ने अध्यक्ष एम.आर. बैजू को भेजा नया समन

South India के 5 प्रमुख Temples जहां पूजा से मिलती है धन, समृद्धि और सफलता

छोटी दीपावली: अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व

अगर अजीत पवार जिंदा होते तो फरवरी में ही हो गया होता NCP का विलय, Sunil Tatkare का बड़ा खुलासा, प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की मुलाकात से सियासत गरमाई