अमेरिका में इस सप्ताह तीसरे अपराधी को दी गई मौत की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2020

टेरे हौट।  अमेरिका सरकार ने पांच लोगों की हत्या करने के दोषी और नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना को शुक्रवार को मौत की सजा सुनाई। अमेरिका में इस सप्ताह तीसरे व्यक्ति को मौत की सजा दी गई है। इससे पहले, अमेरिका में 17 साल तक किसी अपराधी को मौत की सजा नहीं दी गई थी। डस्किन हॉनकेन (52) को इंडियाना के टेरे हौटे में ‘संघीय सुधार परिसर’ में घातक टीका लगाकर शुक्रवार को मौत की सजा दी गई। 

इसे भी पढ़ें: जो बाइडेन बोले, रूस, चीन चुनाव में हस्तक्षेप करने की कर रहे कोशिश

अभियोजकों ने बताया कि हॉनकेन ने अपने खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में अहम गवाहों को गवाही देने से रोकने के लिए उनकी हत्या कर दी थी। अमेरिका में 17 साल तक किसी को मौत की सजा नहीं दी गई थी। इसके बाद, इस सप्ताह कुल तीन लोगों को मौत की सजा दी गई है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत