अभिनेत्री स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

By रेनू तिवारी | Jun 29, 2022

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर काफी बेबाक तरीकों से अपने बात सबके सामने रखती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें अपने बयानों के लिए आय दिन टारगेट किया जाता हैं। वह हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। जहां एक तरह उदयपुर में दर्जी की निर्मम हत्या के बाद देश में हड़कंप मट गया है वहीं खबरे आ रही हैं कि स्वरा भास्कर को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इससे पहले सलमान खान को भी एक धमकी भरा पत्र भेजा गया था। 

 अभिनेत्री स्वरा भास्कर को एक पत्र में जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। अधिकारी ने कहा कि पत्र अभिनेत्री के वर्सोवा स्थित आवास पर भेजा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि पत्र मिलने के बाद स्वरा भास्कर ने दो दिन पहले वर्सोवा पुलिस थाने में संपर्क किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली : धन की कमी की वजह से ‘ बॉलीवुड पार्क’ बनाने की योजना खटाई में पड़ने के आसार

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर, हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है।’’ उन्होंने कहा कि जांच जारी है। हिंदी में लिखे गए पत्र में कहा गया है कि देश के युवा वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी