कोरोना वायरस से बचने के लिए पी जहरीली शराब, हुई 44 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

तेहरान। ईरान में शराब पीने से कोरोना वायरस का संक्रमण ठीक होने की अफवाह फैलने के बाद मेथानॉल का सेवन करने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई है। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने यह खबर दी। चीन के बाहर इस घातक विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित देशों में ईरान भी शामिल है।

‘इरना’ ने बताया कि अवैध शराब पीने से दक्षिण पश्चिम प्रांत खुजेश्तान में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़ कर 36 हो गई, जबकि सात लोगों की मौत उत्तरी अलबोर्ज क्षेत्र में हुई। केरमनशाह में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि ईरान में शराब पीने पर प्रतिबंध है। कुछ गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को ही शराब पीने की छूट है। अलबोर्ज के उप अभियोजक मोहम्मद अघयारी ने इरना से कहा कि ‘‘मृतकों ने इस भ्रम में मेथानॉल पी ली कि वे कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं और ठीक हो रहे हैं।’’मेथानॉल ज्यादा मात्रा में पी लेने से अंधापन हो सकता है, यकृत को नुकसान हो सकता है और इससे मौत हो सकती है।

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश