पाकिस्तान में वाहनों के काफिले पर हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2025

अशांत उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में खाद्य और चिकित्सा सामग्री ले जा रहे वाहनों के एक काफिले पर रॉकेट और बंदूक से हुए हमले में मरने वालों की संख्या कम से कम पांच हो गई है।

अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि हमले में एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई है, लेकिन कुर्रम के जिला प्रशासक शौकत अली ने शुक्रवार को कहा कि एक अन्य अधिकारी की अस्पताल में मौत हो गई है तथा तीन लापता ट्रक चालकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पांच चालक अभी भी लापता हैं और हमलावरों ने उनके ट्रक जला दिए हैं। कुर्रम में हुए हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। यह जुलाई 2024 से शिया और सुन्नी जनजातियों के बीच हिंसा का स्थल रहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह