Haryana । रेवाड़ी की फैक्टरी में बायलर फटने की घटना में मृतकों की संख्या 14 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

चंडीगढ़। हरियाणा के रेवाड़ी में कल-पुर्जे बनाने वाली फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट से घायल हुए चार और श्रमिकों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। धारूहेड़ा (रेवाड़ी) पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी जगदीश चंद ने रविवार को बताया कि इनमें से तीन की मौत शनिवार को पीजीआईएमएस रोहतक में हुई जबकि एक श्रमिक की मौत रविवार को हुई। यह विस्फोट 16 मार्च को धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: JDU ने बिहार के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, दो मौजूदा सांसदों का टिकट कटा

घटना में 40 कर्मचारी घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अस्पताल में घायलों से मुलाकात की थी। सैनी ने कहा था कि उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं और सरकार इसके निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी। बॉयलर में विस्फोट के मामले में पुलिस ने गत रविवार को मामला दर्ज किया था। ठेकेदार और अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक श्रमिक राज कुमार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 2,484 करोड़ का नुकसान, CM Naidu ने मांगी मदद

Pratapgarh में NDPS Act के तहत तस्कर की 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

माओवादी हिंसा से देश मुक्त, आदिवासियों को मिला विकास: PM Modi

Tarn Taran बस हादसे के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देगी Punjab Government