क्यूबा के होटल में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

हवाना। क्यूबा की राजधानी हवाना में एक आलीशान होटल के मलबे से सोमवार को कुछ और शवों को निकाला गया और इसी के साथ होटल में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। हवाना के 96 कमरों वाले पांच सितारा होटल ‘साराटोगा’ में गत शुक्रवार को विस्फोट हुआ था। उन्नीसवीं सदी का यह होटल ओल्ड हवाना में स्थित है। विस्फोट के समय वहां मरम्मत का काम चल रहा था। होटल को मंगलवार को खोले जाने की योजना थी। होटल के आसपास की कई इमारतें भी विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: वेस्ट बैंक में अल जजीरा की महिला पत्रकार की फायरिंग में मौत, सिर पर मारी गोली

एनरिकेज ने कहा कि विस्फोट के समय होटल को फिर से खोलने की तैयारी के लिए 51 कर्मी वहां मौजूद थे, जिनमें से 23 के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि तीन कर्मी अब भी लापता हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि इस बात का संदेह है कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार शाम को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है और 17 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रमुख खबरें

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी

Jharkhand DGP नियुक्ति विवाद, UPSC नियमों की अनदेखी पर Supreme Court में सुनवाई