यूपी के अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार देर शाम एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में दो और लोगों की मौत हो गई। इससे हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पांच पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने रविवार को पीटीआई- को बताया कि शनिवार देर शाम सरसावा क्षेत्र के बंलवतपुर गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद बारूद में हुए धमाके की घटना में घायल दो और लोगों की देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पांच पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: Himachal Khalistani Flag: घटना पर तेज हुई राजनीति, सिसोदिया ने भाजपा को घेरा, कुमार विश्वास का भी आया बयान

तोमर के मुताबिक, मृतकों में फैक्ट्री के लाइसेंस धारी राहुल के साथ-साथ सागर, कार्तिक, वर्धनपाल और सुमित शामिल हैं। वहीं, वंश नामक एक घायल को नाजुक स्थिति के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। गौरतलब है कि सरसावां क्षेत्र के सोराना गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार देर शाम अचानक आग लगने से बारूद में हुए भीषण विस्फोट में फैक्ट्री के लाइसेंस धारक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि शवों के चीथड़े दूर-दूर तक बिखर गए थे। हादसे के समय फैक्ट्री में लगभग 12 मजदूर काम कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा