कर्नाटक में 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, प्रदेश में अब तक 13 लोगों ने दम तोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

बेंगलुरू। बेंगलुरू में कोरोना वायरस से संक्रमित 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद कर्नाटक में वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरू के इस व्यक्ति की 15 अप्रैल को मौत हो गई। मरीज का विक्टोरिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 10 अप्रैल से विक्टोरिया अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे।’’ बेलगावी की 80 वर्षीय महिला और चिकबल्लापुर के एक 65 वर्षीय व्यक्ति की भी बुधवार को मौत हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार