हैती में तेल टैंकर में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हुई : अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2021

केप-हैतियन (हैती)। हैती में मंगलवार को एक तेल टैंकर के पलटने के बाद उसमें विस्फोट होने से कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केप-हैतियन में आधी रात के बाद विस्फोट हुआ था, जिसके कई घंटे बाद भी उसकी चपेट में आईं इमारतें और वाहन अब भी जल रहे हैं। अग्निशामकों ने आग में जले हुए शवों को सफेद चादर से ढक दिया और उन्हें एक ट्रक में लाद दिया। केप-हैतियन के डिप्टी मेयर पैट्रिक अल्मोनर ने कहा, ‘‘ जो हुआ वह भयावह है।’’ उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुए हादसे में 75 लोग मारे गए हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

हादसे से पूरा राष्ट्र दुखी है।’’ तेल टैंकर में विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब हैती ईंधन की भारी कमी और इसके दामों में लगातार जारी वृद्धि जैसी समस्या से जूझ रहा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar