इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 72 पहुंचा, मरीजों की संख्या 1,500 के पार पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से चार और मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है। इसके बाद जिले में इस वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 72 पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाये गये चार मरीजों की शहर के अस्पतालों में पिछले दो दिन के दौरान मौत हुई। इनमें 95 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष और 42 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: MP में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 2,625 हुई

उन्होंने बताया कि ये मरीज उच्च रक्तचाप, टीबी, श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे। सीएमएचओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28 और मरीज मिलने के बाद जिले में इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,485 से बढ़कर 1,513 पर पहुंच गयी है। इनमें से 242 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शुक्रवार सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.76 प्रतिशत थी। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा