MP में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 2,625 हुई

भोपाल में 1275 जांच में से 25 तथा जबलपुर की 157जांच में से 7 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यद्यपि उज्जैन के 94 जांच परिणामों में से 11 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक भी कोरोना मरीज़ की मृत्यु न हो, ऐसे प्रयास किए जाएं और सभी जिलों में सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया जाए।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बृहस्पितवार को कोरोना संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए जिसके साथप्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 2,625 पर पहुंच गया। वहीं, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और व्यक्तियों की मौत होने से मृतक संख्या 137 हो गयी। इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि आज आई टेस्ट रिपोर्ट में प्रदेश में मात्र 2.4 प्रतिशत कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं। मालूम हो कि मध्य प्रदेश में एक दिन पहले बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 10 लोगों मौत हुयी थी और संक्रमण के 173 नये मामले सामने आये थे। मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर में तीन और भोपाल, उज्जैन, खंडवा एवं होशंगाबाद में एक-एक मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या 137 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में संक्रमण के 65 नये मामले सामने आये हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2,625 हो गयी है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2,006 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,952 की हालत स्थित है जबकि 54 मरीज गंभीर हैं। कुल 482 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वस्थ हुये मरीजों का प्रतिशत 18.36 पर पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस की महामारी से सबसे अधिक 68 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 24, भोपाल में 15, देवास एवं खरगोन में सात-सात, खंडवा में चार, होशंगाबाद में तीन, रायसेन एवं मंदसौर में दो-दो और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार, एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश के कुल 52 में से 31 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 से संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 25 नये मामले भोपाल में सामने आये हैं, जबकि इसके बाद उज्जैन में 11, इन्दौर में 10, रायसेन में आठ, जबलपुर में सात, बड़वानी में दो और रतलाम एवं शहडोल में एक-एक नया मामला सामने आया है। इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इन्दौर में कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,486 हो गयी है, जबकि भोपाल में 508, उज्जैन में 138, जबलपुर में 85, रायसेन में 55, बड़वानी में 26, रतलाम में 14 एवं शहडोल में तीन हो गई है।65 new COVID19 cases reported in Madhya Pradesh today; the total number of positive cases in the state is now 2625, death toll 137: Madhya Pradesh Health Department pic.twitter.com/B7K5k7bNwE
— ANI (@ANI) April 30, 2020
अन्य न्यूज़














