शुरू नहीं हो सकी ऑपरेशन सिंदूर पर बहस, हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित

By अंकित सिंह | Jul 28, 2025

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में नारेबाजी जारी रखी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 1:00 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पहले आप ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की माँग करते हैं, फिर सदन में वेल में आते हैं। अगर आप चर्चा में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया अपनी सीटों पर बैठ जाएँ। क्या आप ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चाहते हैं या नहीं?... क्या मुझे सदन की कार्यवाही स्थगित कर देनी चाहिए?

सदन की बैठक प्रारंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दलों के सदस्य ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाने लगे। बिरला ने कहा, ‘‘क्या आप सदन बाधित करना चाहते हैं, क्या ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहते? आप लोग आए थे और कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए...आखिर अब सदन क्यों नहीं चलने दे रहे?’’ उन्होंने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से कहा, ‘‘माननीय नेता प्रतिपक्ष, आप अपने नेताओं को समझाओ कि इन्हें सदन में पर्चिया फेंकने और तख्तियां लाने के लिए नहीं भेजा गया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: Maulana Sajid Rashidi ने Dimple Yadav पर विवादित टिप्पणी की, इसके विरोध में BJP ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया, इसके राजनीतिक मायने क्या हैं?

लोकसभा अध्यक्ष ने नारेबाजी कर रहे सांसदों से कहा, ‘‘आप नियोजित तरीके से सदन को बाधित करते हैं, संसद की गरिमा को गिराते हैं, आप सदन में चर्चा नहीं कराना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि क्या आप नियोजित तरीके से प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते? बिरला ने कहा, ‘‘प्रश्नकाल में माननीय सदस्यों को बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह तरीका उचित नहीं है...सदन सबका है। यह देश की 140 करोड़ जनता की अभिव्यक्ति की सर्वोच्च संस्था है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता