डोडा के थाथरी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से घरों में जमा हुआ मलबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी बाजार में शुक्रवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घरों में गाद जमा हो गई और बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में अभी तक किसी के घायल होने या जान गंवाने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि डोडा जिले में सुबह करीब तीनबजे बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई थी, जिससे गाद जमा हो गयी और इसके कारण थाथरी कस्बे का पूरा बाजार क्षेत्र और राजमार्ग के किनारे कई घर प्रभावित हुए तथा कुछ वाहन मलबे में फंस गए।

थाथरी के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मसूद अहमद बिच्छू ने कहा कि अचानक बादल फटने के कारण व्यापक तौर पर कीचड़ जमा हो गया, लेकिन गनीमत रही कि अचानक आई बाढ़ कम आबादी वाले आर्मी गेट क्षेत्र के पास तक ही सीमित रही। उन्होंने कहा, बाजार क्षेत्र में काफी मलबा होने के बावजूद कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है तथा पुनर्निर्माण कार्य जारी है।

एसडीएम ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा, थाथरी बाजार इलाके में कल दोपहर तक सारा मलबा हटा दिया जाएगा।

थाथरी कस्बे में 20 जुलाई, 2017 को बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था, जिसमें जामिया मस्जिद के पास एक दर्जन इमारतें बह गई थीं और कई लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में दिवाली से पहले AQI पहुंचा 483, CPCB ने हवा को Severe श्रेणी में दर्ज किया

अमेरिकी नौसेना से आगे निकला China, समंदर में तैनात किए 400 से ज्यादा जंगी जहाज

Usman Khawaja ने Steve Smith का किया बचाव, कहा- Sandpaper कांड में तीनों को मिलना था न्याय

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर Harry Boxer अमेरिका में पकड़ा गया, ICE ने हिरासत में लिया