कर्नाटक में कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2024

बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी में 55 वर्षीय किसान ने 1.50 लाख रुपये की ऋण राशि लौटाने के लिए एक महिला साहूकार द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बेलगावी जिले में हुक्केरी तालुक के इस्लामापुरा गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, किसान राजू खोतागी ने रविवार को जहर खा लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अगले दिन उनकी मौत हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किसान ने गंभीर सूखे के कारण नुकसान झेलने के बाद लगभग छह महीने पहले उसी गांव की 60 वर्षीय सिद्धव्वा बय्यानवारा से 1.50 लाख रुपये का ऋण लिया था। 

इसे भी पढ़ें: नियंत्रण रेखा पार कर आई PoK की महिला को वापस भेजा गया

सोमवार दोपहर राजू की मौत हो गयी। पुलिस ने कहा कि मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसे और उसके बेटे को आरोपी महिला के घर में बंद कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि इन आरोपों को सत्यापित करने की आवश्यकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर, हमने यामाकनमर्दी थाने में आरोपी महिला के खिलाफ अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

बस एक धागे पर टिकी है ज़िंदगी, Iran की मदद करने वाले देशों को Donald Trump की Economic D-Day वाली चेतावनी

जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, अमेरिकी राजदूत Sergio Gor के बयान पर तिलमिलाया पाकिस्तान, प्रभारी को किया तलब

Vinay Mohan Kwatra ने US अधिकारियों से द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र