दशकों पहले काशी से चोरी हुई थी मां अन्नपूर्णा माता की मूर्ति, PM मोदी बोले- हम कनाडा से वापस लेकर आए हैं

By अनुराग गुप्ता | Apr 12, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के अडालज में श्री अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से हर बार मुझे किसी न किसी तरह से आपके बीच रहने का मौका मिला है। आज श्री अन्नापूर्णा धाम ट्रस्ट के उद्घाटन के साथ-साथ जन सहायक ट्रस्ट हिरामणी धाम का भूमि पूजन भी हुआ है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां अन्नपूर्णा माता की इस मूर्ति को दशकों पहले काशी से चुराकर विदेशों में पहुंचा दिया गया था। अपनी संस्कृति के ऐसे दर्जनों प्रतीकों को बीते सात-आठ साल में विदेशों से वापस लाया जा चुका है। इसी बीच हमारी परंपरा में भोजन, आरोग्य, शिक्षा पर हमेशा से बल दिया गया है। इन्ही तत्वों का मां अन्नपूर्णा धाम में विस्तार किया गया है। इस आरोग्य धाम से गुजरात के सामान्य मानविकों को लाभ होगा। एक साथ कई लोगों के डायलिसिस और 24 घंटे ब्लड सप्लाई की सुविधा से अनेक मरीज़ों की सेवा होगी। 

इसे भी पढ़ें: मोदी ने शहबाज शरीफ को बधाई दी; कहा-भारत क्षेत्र में आतंकवाद से मुक्ति एवं शांति चाहता है 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की जो सुविधा शुरू की है, उस अभियान को आपके ये प्रयास और बल देने वाले हैं। इन सभी प्रयासों और सेवाभाव के लिए आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं।

प्रमुख खबरें

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती