25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 25, 2026

इतिहास में 25 सितंबर की तारीख देश के दो प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा में हुआ था। वहीं, भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर को 1914 में हुआ था।

भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी 25 सितंबर को 1914 में हुआ था। वह हरियाणा में ताऊ देवी लाल के नाम से प्रसिद्ध रहे। हरियाणा की राजनीति में उनका बहुत दखल रहा और उसी लोकप्रियता के चलते वह राष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भी एक बड़ी भूमिका निभाने में सफल रहे।

देश दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1654 : इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये। 1914 : भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ। 1916 : प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

1974 : पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई। 1974 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 1984 : मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1985 : अकाली दल ने पंजाब के चुनाव में जीत दर्ज की। 1992 : चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया। 2008 : चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेनझाओ 7’ का प्रक्षेपण किया।

2010 : बोको हराम के आतंकवादियों ने नाइजीरिया के बाउची शहर की केंद्रीय जेल पर एक बड़ा हमला किया था, जिसमें उन्होंने जेल की दीवारों को तोड़कर अपने साथियों सहित लगभग 721 कैदियों को छुड़ा लिया था। 2018 : महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने। 2020 : मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 74 साल की उम्र में निधन।

2021 : सोमालिया की राजधानी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत। 2022 : बांग्लादेश में हिंदू श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही नौका पलटी, 24 की मौत। 2024 : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में शिया और सुन्नी मुस्लिम जनजातियों के बीच हुए संघर्ष में 25 लोगों की मौत।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल