राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत का आंकड़ा 100 के पार, विपक्ष ने सरकार को घेरा

By अनुराग गुप्ता | Jan 02, 2020

नयी दिल्ली। राजस्थान के कोटा में स्थित जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। आपको बता दें कि  बच्चों की मौत का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। इसके बावजूद राजस्थान सरकार के किसी भी अधिकारी ने अस्पताल का दौरा नहीं किया। इस मामले को लेकर सियासत भी गर्म होने लगी है। विपक्षी नेताओं ने गहलोत सरकार और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि 100 बच्चों की मौत इतनी भी मामूली नहीं है कि मीडिया अपनी आंखें मूंद ले। तो दूसरी तरफ बसपा प्रमुख मायावती ने प्रियंका को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें यूपी की तरह राजस्थान जाना चाहिए। मायावती ने कहा कि अति दुःखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना। अच्छा होता कि वह यूपी की तरह उन गरीब पीड़ित माओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के कोटा में 48 घंटे में 10 नवजात बच्चों की मौत, डर में अस्पताल के मरीज

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘‘माओं‘‘ से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में यू.पी. पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी, जिससे यू.पी. की जनता को सर्तक रहना है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत