December Festival List 2025 : दिसंबर महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी सूची, जानें कब, क्या है पूजा का विशेष समय

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 05, 2025

दिसंबर का महीना व्रत-त्योहारों, आध्यात्मिक उत्सवों और महत्वपूर्ण तिथियों से भरमार है। दिसंबर इस साल का अंतिम महीना है, इस महीने में कई सारे बड़े तीज-त्योहार लेकर आ रहा है। इस दौरान कुछ त्योहार तो भक्ति और ज्ञान से जुड़े हैं और कुछ व्रत व तपस्या से जुड़े हुए है। इस लेख में हम आपको दिसंबर महीना में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट बताने जा रहे हैं। इस लेख त्योहारों की लिस्ट से लेकर पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।

7 दिसंबर 2025 को अखुरख संकष्टी 

इस 7 दिसंबर 2025 को अखुरख संकष्टी का व्रत रखा जाएगा। यह तिथि भगवान गणेश को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। 

 

सफला एकादशी कब है?

- सफला एकादशी 15 दिसंबर 2025, सोमवार को है

इस दिन श्री विष्णु की विधिवत रुप से पूजा और व्रत रखा जाता है। व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में सफलता मिलने का आशीर्वाद मिलता है। इसे साल की सबसे फलदायी एकादशियों में से एक मानी जाती है। इस दिन दान-पुण्य करना भी शुभ होता है।

17 दिसंबर 2025 को बुध प्रदोष 

इस 17 तारीख को बुध प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 56 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 7 मिनट तक है।

पौष अमावस्या कब है?

- पौष अमावस्या 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

अमावस्या के दिन पितृ पूजन, दान-धर्म, गंगा स्नान और ग्रह दोषों को शांत करने के लिए यह श्रेष्ठ दिन है। अमावस्या वाले दिन दक्षिण दिशा में चौमुखी दिया जरूर जलाएं। इस दिन आप घर में पितृ दोष और वास्तु दोष  निवारण के लिए पूजा जरुर करवा सकते हैं।

पौष पुत्रदा एकादशी कब है?

30 दिसंबर 2025, मंगलवार

दिसंबर के महीने की आखिरी दिन में पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान सुख , पारिवारिक समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि आपकी कोई संतान नहीं है, तो आज के दिन आपको व्रत और पूजा जरूर करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी