भाजपा में चल रही नफरत की राजनीति के कारण लिया पार्टी छोड़ने का फैसला: बाबुल सुप्रियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के सदस्यों द्वारा की जाने वाली नफरत और विभाजनकारी वाली राजनीति के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया था।

दल बदलने को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आने वाले सुप्रियो ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला नफरत और विभाजनकारी राजनीति (भाजपा में) किए जाने के कारण लिया था। मैं इस तरह की राजनीति से और जुड़ा नहीं रह सकता था।

उन्होंने कहा, आसनसोल के लोग जानते हैं कि मैंने कभी भी बंगाल में सांप्रदायिक और संकीर्ण मानसिकता वाली 70:30 या 80:20 जैसी राजनीति का सहारा नहीं लिया और ना ही कभी ऐसा करूंगा।

वामपंथी खेमे ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2018 में पश्चिम बर्द्धमान जिले के आसनसोल क्षेत्र में हुए दंगों के बाद तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुप्रियो ने धार्मिक भावनाओं को भड़काया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow