टी20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला टला, BCCI को मिला 28 जून तक का समय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बीसीसीआई को भारत में कोरोना संकट के बीच टी20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिये 28 जून तक का समय दिया है। आईसीसी बोर्ड की मंगलवार को हुई आनलाइन बैठक में भारत की नुमाइंदगी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने की। टी20 विश्व कप इस साल अक्टूबर नवंबर में होना है। बीसीसीआई ने एक महीने का समय मांगा था जो आईसीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से दे दिया। 

इसे भी पढ़ें: बीसीसीआई ने किया कंफर्म, UAE में खेले जाएंगे IPL- 14 के बचे हुए मैच

आईसीसी बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया ,‘‘हां, आईसीसी बोर्ड ने बीसीसीआई का अनुरोध मान लिया है और उनके पास भारत में टी20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिये 28 जून तक का समय है।वे अगले महीने ठोस योजना के साथ बोर्ड के समक्ष फिर आयेंगे।’’ बीसीसीआई अगर टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर पाता है तो इसे संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जायेगा। इससे पहले वहां आईपीएल होना है जो 10 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन