By Prabhasakshi News Desk | Jan 11, 2025
लाहौर । पाकिस्तान के बल्लेबाज सईम अयूब ने अपने टखने की चोट के लिये लंदन के आर्थोपीडिक सर्जन से चेकअप करा दिया है लेकिन एक सप्ताह बाद ही पता चलेगा कि वह अगले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी खेल सकेंगे या नहीं। सईम को लंदन के दो मशहूर आर्थो सर्जन डॉक्टर डेविड रेडफर्न और डॉक्टर लकी जेयासीलान ने देखा है। सईम के करीबी सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि वह 23 फरवरी को दुबई में भारत के खिलाफ होने वाले मैच तक फिट हो जायें।