स्वदेशी विमान खरीद का फैसला रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को बल देगा : पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2023

 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायुसेना के लिए 70 स्वदेशी विमान की खरीद संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जारी प्रयासों को बल देगा। मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारतीय वायुसेना के लिए 6,828.36 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 70 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान की खरीद को मंजूरी दी गई थी। इन विमान की आपूर्ति छह वर्ष की अवधि में की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Election Results Updates: तीनों राज्यों की जनता ने कह दिया- मोदी तेरा कमल खिलेगा

देश में ही निर्मित और विकसित इन पोतों की पहली खेप 2026 में मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति के सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल