वीर बाल दिवस घोषित करने का निर्णय , चार साहिबजादों की राष्ट्रभक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि --खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 10, 2022

शिमला।  भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर साल 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' घोषित करने का निर्णय अभिनंदनीय है। यह निर्णय, चार साहिबजादों की राष्ट्रभक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि है और आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देने वाला है ।

उन्होंने कहा वर्षों से हर भारतवासी माता गुजरी और गुरु गोबिंद सिंह के दिखाए सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलता आ रहा है। धर्म आधारित मूल्यों हेतु अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले 4 साहिबजादे युगों-युगों तक देशसेवा में कार्यरत हर राष्ट्रभक्त को अन्याय के विरुद्ध लड़ने की शक्ति प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा 'माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और चार साहिबजादों की बहादुरी और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी। उन्होंने कभी अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाया। उन्होंने समावेशी और सौहार्दपूर्ण विश्व की कल्पना की। यह समय की मांग है कि और लोगों को उनके बारे में पता चले।'

प्रमुख खबरें

बिल्कुल नहीं.... What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक

Saudi Arabia पर Houthi हमलों की निंदा, कनाडा और जर्मनी के रक्षा मंत्रियों से हुई बात

डबल इंजन डबल जीरो हो गया, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

Mock Parliament या Public Impeachment को लेकर क्या कहता है भारत का संविधान?