वन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथम जुलाई, 2021 से छह प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 25, 2021

शिमला।  राज्य वन विकास निगम के निदेशक मण्डल की 210वीं बैठक का आयोजन आज यहां  होटल होलीडे होम में वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में किया गया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया विद्यासागर भार्गव रचित कविता संग्रह का विमोचन

उन्होंने बताया कि वन निगम ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति नियमित करने का निर्णय भी आज की बैठक में लिया। वन निगम की बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों को दीवाली उपहार की राशि भी बढ़ाई गई। बैठक में उपाध्यक्ष वन निगम सूरत सिंह नेगी, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हाॅफ) अजय श्रीवास्तव, प्रबन्ध निदेशक राजीव कुमार, कार्यकारी निदेशक आर.लालनुनसांगा, निदेशक विनय कुमार, राम कुमार, डी.एस. ठाकुर, बलविन्द्र कुमार, जगदेव सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा