देश में कोरोना के नए मामले में आ रही गिरावट, 8 राज्यों में अब भी 50 हजार से ज्यादा सक्रिय केस

By अंकित सिंह | Feb 03, 2022

भारत कोरोना वायरस की तीसरी लहर से प्रभावित है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में देश में मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि देखने को मिली थी। इन सब के बीच राहत भरी खबर है। देश में कोरोना वायरस के नए मामले में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि अब भी कई राज्यों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आज इसी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1,72,433 कोविड मामले दर्ज़ किए गए हैं। 8 राज्यों में 50 हज़ार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, 12 राज्यों में 10-50 हज़ार सक्रिय मामले हैं। केरल अकेला राज्य हैं जहां सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है। 

प्रमुख खबरें

MEA Press Conference : Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल

केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

पूर्व सेना प्रमुख General VN Sharma का 96 वर्ष की आयु में निधन, सेना ने व्यक्त किया दुख