मुख्यमंत्री योगी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 5 सालों में नहीं हुआ कोई दंगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने सभी ग्राम पंचायतों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। यह पहला राज्य भी है जिसने पिछले 5 सालों में कोई दंगा, आतंकी गतिविधियां नहीं देखीं और ई-अभियोजन को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजनैतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना महामारी हमारी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में हमने ऑक्सीजन संकट को देखते हुए 551 से ज़्यादा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं।
इसे भी पढ़ें: बयानों ने बढ़ाया UP का सियासी पारा, योगी ने कहा- जो गर्मी बची है वो निकाल देंगे, अखिलेश ने किया पलटवार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरी लहर में हमने ऑक्सीजन संकट को देखते हुए 551 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए। हम तीसरी लहर को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने में भी कामयाब रहे हैं। पिछले 15 दिनों में राज्य में सक्रिय मामलों में लगभग 60,000 की कमी आई है। 17 जनवरी को एक लाख से अधिक मामले सामने आए, आज यह लगभग 41,000 के करीब हैं।
UP is the first state to deploy women police personnel at all gram panchayats...to initiate joint patrolling .
It's also the first state that saw no riots, terror activities in the last 5 years and first state to use new technology to promote e-Prosecution: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/d2tw7iTFDv— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 3, 2022
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 18 साल के सभी पात्र व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली है। 70 फीसदी से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज़ लगवा ली है। 60 साल से ऊपर के 15 लाख़ 38 हज़ार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज़ लगवा ली है।15 से 17 वर्ष के 1 करोड़ 67 लाख़ 281 युवाओं ने पहली डोज़ ले ली है। कुल मिलाकर 26,48,06,934 वैक्सीन की डोज़ अब तक उत्तर प्रदेश में दी जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें: पीलीभीत में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस की सरकार पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने सभी ग्राम पंचायतों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। यह पहला राज्य भी है जिसने पिछले 5 सालों में कोई दंगा, आतंकी गतिविधियां नहीं देखीं और ई-अभियोजन को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि साल 1947 से 2017 तक देश में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 6वें-7वें स्थान पर थी। 70 साल में कोई काम नहीं हुआ...लेकिन महज 5 साल में हमने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दूसरे स्थान पर पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है।
अन्य न्यूज़














