गुजरात में दर्ज की गई अपराध में कमी, महिलाओं के खिलाफ भी कम क्राइम रेट

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 16, 2022

गांधीनगर। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) हर साल सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अपराध से संबंधित जानकारी एकत्रित कर ‘क्राइम इन इंडिया’ नामक पुस्तिका जारी करता है। इसमें प्रति एक लाख आबादी के सापेक्ष अपराधों की संख्या को अपराध दर (क्राइम रेट) कहा जाता है। ‘क्राइम इन इंडिया 2021’ के आंकड़ों के अनुसार गुजरात में विभिन्न प्रकार के अपराधों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में उल्लेखनीय कमी नजर आई है। यह मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल की सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कानूनी संशोधन और मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।

दूसरे एक उल्लेखनीय सुधार के अंतर्गत मानव शरीर के खिलाफ अपराध (हत्या, हत्या का प्रयास, गंभीर रूप से घायल और बलात्कार आदि) के मामले में राष्ट्रीय औसत क्राइम रेट 80.5 की तुलना में गुजरात का क्राइम रेट 28.6 रहा है। इस तरह के अपराध के क्राइम रेट में कुल 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में गुजरात का स्थान 31वां रहा है। चोरी के अपराध में गुजरात का क्राइम रेट 15.2 है, जो राष्ट्रीय क्राइम रेट 42.9 के मुकाबले काफी कम है और इस सूची में गुजरात 27वें नंबर पर है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: ड्रग्स तस्करों के खिलाफ गुजरात पुलिस का सख्त एक्शन, अपराधियों में खलबली

कानून में संशोधन और टेक्नोलॉजी के उपयोग से परिणाम

राज्य में नए कानून बनाए गए हैं और पुराने कानूनों में संशोधन किया गया है। गुजकोट, जमीन हड़पने के विरुद्ध कानून, क्रिमिनल एमेंडमेंट एक्ट में फांसी की सजा तक का प्रावधान, चेन झपटमारी और मानव तस्करी जैसे अपराधों के कानूनों में सजा के मानदंडों में वृद्धि आदि के कारण अपराधियों में भय बढ़ गया है और इसके चलते अपराध में कमी दर्ज की गई है।

इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है। ‘विश्वास प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत सभी जिलों में 7 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे कार्यरत किए गए हैं। 41 शहरों में वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान जारी करने का कार्य शुरू किया गया है। इतना ही नहीं, पॉकेटकॉप, ई-गुजकॉप और ड्रोन कैमरा के उपयोग से तथा 1091 महिला हेल्पलाइन, 181 अभयम हेल्पलाइन, 1096 जीवन आस्था हेल्पलाइन, 100 पुलिस हेल्पलाइन और 1095 ट्रैफिक हेल्पलाइन के मार्फत नागरिकों की सुविधा में बढ़ोतरी हुई है और अपराधों पर लगाम कसने में मदद मिली है।

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान... UN में सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद के पत्र पर भारत की कड़ी आपत्ति, Court of Arbitration को बताया गैर-कानूनी

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी