देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आयी कमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

नयी दिल्ली,भारत में कोविड-19 के दैनिक मामले 51 दिनों बाद 20,000 से कम हैं जिससे महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,28,22,473 पर पहुंच गयी है, जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,24,187 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 19,968 नए मामले सामने आए जबकि 673 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,11,903 हो गयी है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले साल 30 दिसंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,764 मामले सामने आए थे। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.52 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 29,552 की कमी दर्ज की गयी है।

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए। आंकड़ों के मुताबिक, देश में जिन 673 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 524 की मौत केरल में और 29 की मौत महाराष्ट्र में हुई। केरल में जिन 524 लोगों की मौत हुई है उनमें से 16 की पिछले 24 घंटे में जबकि 96 लोगों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई लेकिन दस्तावेज देर से मिलने के कारण इन्हें दर्ज नहीं किया गया था और 412 मौतों को केंद्र के नए दिशा निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौत की संख्या में जोड़ा गया। देश में अभी तक इस महामारी से 5,11,903 लोग जान गंवा चुके हैं।

इनमें से 1,43,576 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 64,053 की केरल में, 39,777 की कर्नाटक, 37,977 की तमिलनाडु, 26,097 की दिल्ली, 23,426 की उत्तर प्रदेश और 21,119 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Mansa में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota हत्याकांड के आरोपी का अवैध निर्माण ढहाया

CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर Mamata Banerjee बोलीं, यह पूरी पीढ़ी को डराना है

SIR पर Jairam Ramesh का Amit Shah से सवाल, क्या 14 करोड़ भारतीय नागरिक घुसपैठिए हैं

ईरान जैसा अंडरग्राउंड चक्रव्यूह, जिसके आगे बंकर-बस्टर भी फेल, भारत के इस फैसले ने मचाया चीन पाकिस्तान में तांडव,देखती रह गई दुनिया