दुष्कर्म के बाद जबरन धर्मांतरण करना चाहता था दीन मोहम्मद, रासुका के तहत होगी कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक युवती से दुष्कर्म के बाद जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीन मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और अगवा करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

संतोष मिश्रा का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सुबह उनके घर दीन मोहम्मद, बेचन और सल्लन अपने जीजा धूमन के साथ आए थे।

बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी भी दी। दीन मोहम्मद उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करता हुआ हाथ पकड़कर बाहर खींचकर ले गया। शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने रोते हुए बताया कि जब वह सोमवार की शाम शौच के लिए गई थी तो दीन मोहम्म्द ने उसके साथ जबरन दुराचार किया था और उसका वीडियो भी बनाया। 

इसे भी पढ़ें: जबरदस्ती धर्मांतरण का धंधा स्वीकार्य नहीं, ऐसा करने वालों को नतीजा भुगतना पड़ेगा: नकवी 

2 लाख रुपए का दिया लालच

किसी को ने बताने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें कहीं का नहीं छोडूंगा। डर की वजह से बेटी ने पिता को सिर्फ इतना बताया कि दबंगों ने उसे खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। गांववालों के पीछा करने पर उसे गांव से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर छोड़ गए। पिता ने ये भी आरोप लगाया है कि वे जबरन मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन करने चाहते थे जिसके लिए उन्होंने मेरी बेटी को 2 लाख रुपए का लालच भी दिया।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा