सैनिटाइजर का बढ़ा उत्पादन, दीपक फर्टिलाइजर्स ने पेश किया हैंड सैनिटाइजर प्रोडक्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

नयी दिल्ली। दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएफपीसीएल) ने सोमवार को कोरोरिड ब्रांड नाम के तहत सेनिटाइजर खंड में उतरने की घोषणा की। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह उत्पाद इसोप्रोपिल एल्कोहल (आईपीए) पर आधारित है और 500 मिलीलीटर, एक लीटर, पांच लीटर, 10 लीटर, 20 लीटर, 25 लीटर और 200 लीटर से लेकर टैंकर लोड तक में उपलब्ध है।

कंपनी ने बताया कि कोरोरिड हैंड सैनिटाइटर एक प्रभावी एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-वायरल एजेंट है, जो कीटाणुनाशक गुणों से युक्त होता है और इसके इस्तेमाल से त्वचा पर नमी बनी रहती है। कंपनी को महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन की मंजूरी मिली है।

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित