By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020
नयी दिल्ली। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) बैंकों और बीमा कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी बिक्री के लिए सलाहकार की नियुक्ति की तैयारी कर रहा है। यह सलाहकार दीपम को बैंकों और बीमा कंपनियो में रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री में मदद करेगा। सलाहकार या परामर्शक की नियुक्ति एक साल के लिए की जाएगी। उसका कार्यकाल दो और साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। सलाहकार दीपम के सुगम तरीके से कामकाज के लिए नियामकीय तथा अन्य एजेंसियों के साथ मुद्दों के लिए प्रस्ताव तैयार करेगा।