#BoycottPathaan | दीपिका ने बिखेरा शाहरुख खान पर 'बेशरम रंग', फैंस ने किंग को छोड़, रानी को किया ट्रोल

By रेनू तिवारी | Dec 13, 2022

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म पठान को लेकर काफी बज बना हुआ हैं। फिल्म की सफलता की दुआ करने के लिए शाहरुख खान ने उमरा और फिर वैष्णो देवी की भी यात्रा की हैं। शाहरुख खान  ने एक लंबा ब्रेक लेकर और सोच समझकर फिल्म साइन की हैं। फिल्म को लेकर उन्हें काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में उनकी वैष्णो देवी यात्रा को लोग हिंदू दर्शकों को लुभाने का हथकंड़ा मान रहे हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा हैं। 12 दिसंबर को फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ हैं। गाने का नाम 'बेशरम रंग' हैं। इसमें बोल्ड अंदाज में दीपिका पादूकोण डांस मूव करती नजर आ रही हैं। गहराइयां के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म में जिसमें उन्होंने ग्लैमर का तड़का डालने की कोशिश की हैं। ऐसे में ग्लैमर का तड़का लोगों को कितना पसंद आया ये तो फिल्म की रिलीज के बाद बता चलेगा लेकिन यह गाना लोगों तो पंसद आता नहीं दिख रहा हैं। जब से फिल्म का 'बेशरम रंग' गाना रिलीज हुआ है तब से दीपिका पादुकोण ट्रोल हो रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी फिल्म करना चाहते हैं Ranbir Kapoor, बोले- कलाकारों के लिए कोई सरहद नहीं बनीं, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

 

सोशल मीडिया पर जहां  57 साल के शाहरुख खान  की बॉडी की तारीफ हो रही है वहीं दीपिका पादुकोण की ओवर बोल्डनेस को कम पसंद किया जा रहा हैं। लोगों को दीपिका के कुछ डांस मूव लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं।  लोगों ने उनकी फिल्म के बहिष्कार की भी मांग शुरू कर दी है

इसे भी पढ़ें: Tiger Shroff से ब्रेकअप के बाद Disha Patani ने किया मूवऑन, Siberian Model को कर रही हैं डेट

ट्विटर पर हैशटैग #BoycottPathan ट्रेंड कर रहा है। इसमें लोग गाने को लेकर व्हाइट साइट कमेंट कर रहे हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का बेशरम रंग गाना ट्रोल हो रहा है। इतना ही नहीं गाने में शूट किए गए सीन्स और दीपिका के कपड़ों को लेकर भी लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं शाहरुख खान पुराने वीडियो लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं और उनके मंदिर जाने पर सवाल उठा रहे हैं।

एक यूजर ने शाहरुख खान का पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं भी पठान हूं, जब पाकिस्तान जीतता है तो मुझे लगता है कि मेरे पापा जीत गए शाहरुख खान। सुना है कि उनकी फिल्म पठान आ रही है, उसे सफल बनाने माता रानी के दरबार में गए हैं। पठानों का बहिष्कार करो।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय