दीपिका की छपाक पर नहीं लगेगी रोक, मेघना गुलजार को देना होगा वकील को क्रेडिट

By रेनू तिवारी | Jan 09, 2020

फिल्म छपाक के खिलाफ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की एडवोकेट अपर्णा भट्ट ने कुछ को क्रेडिट न दिए जाने के खिलाफ फिल्म पर रोल के लिए याचिका दार की थी। एडवोकेट अपर्णा भट्ट की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपवना फैसला सुना दिया है और फिल्म की रिलीज को हरी झंठी दे दी हैं। अब फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही कोर्ट ने कहा कि डायरेक्टर मेघना गुलजार अपनी फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल की एडवोकेट अपर्णा भट्ट को क्रेडिट देने के बाद ही फिल्म को रिलीज करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाबी गायक इदु शरीफ का 80 साल की उम्र में निध

कोर्ट का निर्देश

पटियाला हाउस कोर्ट ने फिल्म छपाक पर सुनवाई के बाद निर्देश जारी किया कि फिल्म में डायरेक्टर मेघना गुलजार एडवोकेट अपर्णा भट्ट को क्रेडिट देंगी और फिर फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करेंगी। कोर्ट ने मेघना गुलजार, फॉक्स और कॉ प्रोडक्शन को नोटिस भेजकर क्रेडिट देने की जानकारी दी। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 14 फरवरी को करेगा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान और मीडिया से बातचीत में भी अपर्णा के वकीलों ने साफ कर दिया कि उन्हें सिर्फ फिल्में क्रेडिट चाहिए। आर्थिक आधार पर फिल्म के निर्माता निर्देशकों से वह कुछ नहीं चाहते हैं।

कौन है अपर्णा भट्ट

2005 में लक्ष्मी अग्रवाल पर 15 साल की उम्र में  नईम खान नाम के एक 32 साल के आदमी ने एसिड अटैक किया था जिससे लक्ष्मी का पूरा चेहरा झुलस गया था। जिसके बाद लक्ष्मी अग्रवाल ने इंसाफ के लिए लडाई लड़ी और देश में कोई और लड़की एसिड अटैक का शिकार ना बने इसके लिए उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में एसिड की बिक्री को नियंत्रित करने की याचिका डाली। लक्ष्मी अग्रवाल की सारी कोर्ट की लड़ाई एडवोकेट अपर्णा भट्ट ने ही लड़ी थी और जीती भी थी। फिल्म छपाक की जब स्क्रिप्ट तैयार हो रही थी तब उन्होंने काफी मदद भी की थी।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की बढ़ी मुश्किलें, फिल्म छपाक के खिलाफ कोर्ट में दायर हुई याचिका

क्या थी वकील अपर्णा भट्ट की शिकायत

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। लक्ष्मी अग्रवाल का केस अपर्णा भट्ट ने कई सालों तक लड़ा था और उनके एसिड बैन करने के संघर्ष में पूरा साथ दिया। फिल्म छपाक की स्क्रिप्ट को लिखते समय भी काफी मदद की थी। उस समय मेकर्स ने कहा था कि उन्हें फिल्म में क्रेडिड दिया जाएगा लेकिन उन्हें कोई क्रेडिट नहीं दिया गया।

कोर्ट जाने से पहले अपर्णा भट्ट ने छपाक के मेकर्स को लेकर अपनी नाराजगी फेसबुक पर जाहिर की थी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि फिल्म छपाक के मेकर्स ने उन्हें अपनी फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया है। उन्होंने ये भी कहा था कि वे इस मामले में कानून की मदद लेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वे दीपिका पादुकोण और बाकी लोगों की बराबरी की नहीं हैं लेकिन इस मामले में वे चुप नहीं बैठेंगी।

प्रमुख खबरें

OnePlus Nord 6 का First Look आया सामने, लॉन्च से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Middle East Crisis: गैस की कमी से भारत के Auto Sector पर संकट, Production पर लग सकता है ब्रेक

Iran-Israel तनाव के बीच Global Market को राहत, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट।

Premier League का गुरूर टूटा, La Liga के अनुभव ने European Football में गाड़े झंडे