Cannes 2022: दीपिका-ऐश्वर्या से हिना खान तक, ये एक्ट्रेसेस बिखेरेंगी रेड कार्पेट पर अपना जलवा

By प्रिया मिश्रा | May 17, 2022

फिल्मों का महाकुंभ कहलाने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज आज से होने जा रहा है। आपको बता दें कि 75वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है, जो कि 28 मई 2022 तक चलेगा। इस इवेंट में मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सेलिब्रिटीज से लेकर दुनियाभर के निर्माता और कलाकार शामिल होंगे। इस शाम का आयोजन खासतौर पर उन कलाकारों को सराहने के लिए किया जाता है जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपना अहम योगदान दिया है। इस बार कांस फिल्म मार्केट में भारत को आधिकारिक सम्मान के देश कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में चुना गया है। इसका मकसद सिनेमा के माध्यम से भारत की संस्कृति, विरासत और विकास को प्रदर्शित करना है। हर साल की तरह, इस बार भी कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े कलाकार शामिल होंगे। कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती हैं, जिसे देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आइए जानते हैं कि कांस 2022 में  कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पहुंच रही हैं

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में ‘कान्स’ में डेब्यू किया था। इस साल दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरने वाली हैं। खास बात यह है कि दीपिका को कांस 2022 में जूरी मेंबर के रूप में चुना गया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन भी कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आएंगी। ऐश्वर्या ने पहले भी कई बार रेड कार्पेट पर अपने जलवा बिखेरा है।

हिना खान

हिना खान तीन साल बाद फिर रेड कार्पेट पर वॉक करती नज़र आएंगी। वे कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी अपकमिंग फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' के पोस्टर का फर्स्ट लुक शेयर करेंगी। हिना ने साल 2019 में कांस में डेब्यू किया था।

हेली शाह

स्वरागिनी और इश्क में मर जांवा जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस हेली शाह भी इस साल कांस में डेब्यू करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वे कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी डेब्यू फिल्म 'काया पलट' का पोस्टर रिलीज करेंगी।

 

इसे भी पढ़ें: हद से ज़्यादा बोल्ड हैं MX Player पर मौजूद ये वेब सीरीज, फ्री में मिलेगा हॉटनेस का जबरदस्त डोज़


नयनतारा 

साउथ इंडिया की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा इस साल कांस में डेब्यू करेंगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा की थी कि वे इस साल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी।

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी भी इस साल कांस में डेब्यू करेंगी। उन्होंने कहा, 'एक कलाकार के रूप में सिनेमा का जश्न मनाने वाले एक प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा होना एक रोमांचक एहसास है।'

 

इसे भी पढ़ें: घर वालों के खिलाफ जाकर सोहेल और सीमा खान ने की थी शादी, 24 साल बाद अलग होने का लिया फैसला


तमन्ना भाटिया 

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी इस साल कांस में रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी। तमन्ना ने तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू