फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा पहुंची दीपिका पादुकोण, देखें कैसा था उनका एयपोर्ट लुक

By रेनू तिवारी | Sep 12, 2020

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कथित तौर पर वह गोवा में एक आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बाजीराव मस्तानी की एक्ट्रेस  गोवा में शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग करेंगी। फिल्म में सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: मॉडल ने लगाया साजिद खान पर यौन शोषण का का आरोप, साजिद ने कहा था मेरे सामने कपड़े उतारों...

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को पहले श्रीलंका में शूट किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण, अब इसे गोवा में शूट किया जाएगा। मुंबई मिरर की एक पूर्व रिपोर्ट में, एक अनाम स्रोत ने सूचित किया था कि “ फिल्म की शूटिंग में हुई देरी ने शकुन को पटकथा पर काम करने का समय दिया। चूंकि श्रीलंका में शूटिंग संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने गोवा में शूट करने का फैसला किया। जिसमें समुद्र तटों और विंटेज चर्चों का एक समान परिदृश्य है। ”

 

प्रमुख खबरें

Rob Dieperink Death: फुटबॉल जगत को बड़ा झटका, Jayden Adams के बाद अब स्टार Dutch Referee का अचानक निधन

Kylian Mbappe Fit: स्पेन से भिड़ने को तैयार कप्तान Mbappe, Tchouaméni की वापसी से मजबूत हुई France की दीवार

Renault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख में पाएं दमदार SUV

Strait of Hormuz में गहराया संकट, US-Iran सैन्य तनाव के चलते तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा खतरा