दीपिका पादुकोण ने EX बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को किया KISS, तस्वीरें तेजी से हो रही वायरल

By रेनू तिवारी | Jun 02, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणबीर कपूर के लव अफेयर के बारे में शायद ही कोई बॉलीवुड लवर हो जिसे न पता हो। दोनों के बीच प्यार का सिलसिला 2007 में शुरू हुआ था। दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम से 2007 में बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म से दीपिका की खूबसूरती और एक्टिंग के लोग कायल हो गये। इस फिल्म के बाद से ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। 2 साल तक दोनों का रिलेशन चला और 2009 में दोनों अलग हो गये। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका काफी समय कर डिप्रेशन में थी। इस बाद का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

इसे भी पढ़ें: सिंगर वाजिद खान की मां को भी हुआ कोरोना संक्रमण, बेटे के निधन से अब तक हैं बेखबर

दीपिका पादुकोण बहुत ही मजबूत लड़की हैं उन्होंने डिप्रेशन को हराया और एक शानदार बॉलीवुड में वापसी की और अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिल्म में काम किया। मई 2013 में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की सुपर-डूपर हिट फिल्म ये जनावी है दीवानी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 7 साल हो गये हैं। ऐसे में इस फिल्म की सोशल मीडिया पर काफी पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की 7 साल पुरानी तस्वीर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका रणबीर कपूर को गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन की हैं। मुंबई में फिल्म का प्रमोशन चल रहा था। इस दौरादीपिका ने एक हल्के कलर का गाउन पहना हुआ हैं और रणबीर ने जीन्स और एक फुल स्लीव टी शर्ट। दोनो एक दूसरे के पास खड़े हैं। तस्वीरों में दीपिका को रणबीर के गाल पर किस करते देखा जा सकता हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती