By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2017
लॉस एंजिलिस। एक्शन मूवी अभिनेत्री वर्ग में ‘टीन च्वाइस’ पुरस्कार के लिए नामित दीपिका पादुकोण को ‘वंडर वुमैन’ स्टार गैल गैडोट के हाथों यह ट्रॉफी गंवानी पड़ी। 31 वर्षीय दीपिका को हॉलीवुड की उनकी पहली फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के लिए नामित किया गया था। इस फिल्म में विन डीजल, रूबी रोस और सैम्युल एल जैक्सन ने भी अभिनय किया है।