JNU पहुंचीं दीपिका पादुकोण, कन्हैया कुमार के साथ छात्रों के प्रदर्शन का किया समर्थन

By अंकित सिंह | Jan 07, 2020

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची। इस दौरान दीपिका ने जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की, जो हिंसा में जख्मी हो गई थीं। दीपिका शाम 7.45 बजे जेएनयू पहुंचीं। यहां वो करीब 10 मिनट तक रूकी। हालांकि उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। इस दौरान जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे जो आजादी-आजादी के नारे लगा रहे थे। 

राष्ट्रीय राजधानी में अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ का प्रमोशन करने आईं 34 वर्षीय अभिनेत्री दीपिका ने कहा कि यह जरूरी है कि लोग बदलाव लाने के लिए अपने विचार व्यक्त करें। दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा ने दीपिका पादुकोण की मूवी 'छपाक' के बॉयकाट को लेकर ट्वीट किया है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा