दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा पर किया कटाक्ष! बाजीराव की काशीबाई पर तंज कसने के एक भी मौका नही छोड़ती मस्तानी, आखिर क्यों?

By रेनू तिवारी | Sep 15, 2023

फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण ने बाजीराव की प्रेमिका मस्तानी का किरदार निभाया था और प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पत्नी काशी बाई का करिरदार निभाया था। फिल्म भले ही बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी रही हो लेकिन काशी बाई ने खूब लाइमलाइट बटौरी। प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए खूब तारीफे मिली। प्रियंका चोपड़ा के लिए ये वो दौर था जब उनके पास भंसाली की बाजीराव मस्तानी के अलावा और कोई हिंदी फिल्म नही थी। फिल्म रिलीज होने से पहले पीसी एक मुश्किल दौर में थी। समय ऐसा लग रहा था कि मानों शाहरुख खान से लिंकअप खत्म होने के बाद पीसी को इंडस्ट्री ने बायकॉट कर दिया हो। प्रियंका के पास काम नहीं था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | गोल्डन कपड़ों में सोनपरी बनकर निकली Rekha,फोटो खिंचवाने आये शख्स को जड़ दिया चाटा

 

पीसी ने मेहनत की और हॉलीवुड का अपना सफर तय किया। उनकी मेहनत रंग लायी और वह मशहूर सिटकॉम क्वांटिको में अहम किरदार में नजर आयी। जहां बॉलीवुड में उन्हें फिल्मों में लेना बंद कर दिया था वहीं पीसी ने अपने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट से पूरी इंडस्ट्री को आइना दिखा दिया। इसके बाद एक के बाद एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट प्रियंका को मिले और वह विश्व आइकन बन गयी। इसके अलावा पीसी यूनाडिट नेशन के साथ भी जुड़ी रही। आज प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मौहताज नहीं है बल्कि उनका नाम ही एक ब्रांड बन गया है। उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की और उनकी एक बेटी भी है मालती मैरी।

इसे भी पढ़ें: Siddhant Chaturvedi और Mrunal Thakur का रोमांस लगा देगा आग! भंसाली ने अपनी फिल्म के लिए कास्ट की सबसे फ्रेश जोड़ी

प्रियंका चोपड़ा के बाद विन डीजल के साथ दीपिका पादुकोण ने भी एक हॉलीवुड फिल्म एक्सएक्सएक्स की। एक्ट्रेस ने इसके बाद कोई दूसरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन नहीं किया। ऐसे में हाल ही नें जब दीपिका पादुकोण ये सवाल पूछा गया कि वह देश के बाहर प्रियंका चोपड़ा की तरह एक्टिव क्यों नहीं हुई? ऐसे में उन्होने जो जवाब दिया इससे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कुछ लोगों का मानना है कि दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा पर कटाक्ष किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर स्वीकारोक्ति और दूसरे देश में चले जाने को लेकर अपनी टिप्पणी से हलचल मचा दी है। हालांकि अभिनेत्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिज़न्स अनुमान लगा रहे हैं कि उनके शब्द प्रियंका चोपड़ा पर निर्देशित हो सकते हैं।

हाल ही में द वीक मैगजीन के कवर पर नजर आईं दीपिका पादुकोण ने अपनी वैश्विक महत्वाकांक्षाओं और मनोरंजन उद्योग में स्वीकार्यता के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने वैश्विक मान्यता के विषय को संबोधित किया और कहा कि उन्हें स्वीकार किए जाने के लिए किसी दूसरे देश में जाने या अपना उच्चारण बदलने की आवश्यकता महसूस नहीं होती है।

दीपिका पादुकोण ने वैश्विक मान्यता के बारे में बात की, उन्होंने कहा, "मेरी वैश्विक महत्वाकांक्षाएं हैं, लेकिन इसमें से ज्यादातर एक फिल्म स्टार से परे है। एक व्यक्ति के रूप में मैं विश्व स्तर पर बहुत कुछ करना चाहती हूं। मुझे नहीं लगता कि स्वीकार किए जाने के लिए मुझे किसी दूसरे देश में जाने की जरूरत है या जिस तरह से वे बोलते हैं उसी तरह बोलने की जरूरत है। मुझे यह जानकर बेहतर अच्छी नींद आती है कि मैं अपनी संस्कृति में हूं और मैं इसे अपनी शर्तों पर करती हूं।"

दीपिका के बयान का एक स्क्रीनग्रैब लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, रेडिट पर अपनी जगह बना चुका है। उनकी टिप्पणियों ने नेटिज़न्स को विभाजित कर दिया क्योंकि कुछ लोगों ने सोचा कि उन्होंने बाजीराव मस्तानी की अपनी सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया है, जो सफलतापूर्वक हॉलीवुड में प्रवेश कर चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Bengal को 6 Guarantee, घुसपैठियों की विदाई, 7वां वेतन आयोग लागू करने का वादा

संकट को अवसर में बदलने की क्षमता रखता है भारत: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव शक्तिकान्त दास

CAPF जवानों के सम्मान और हक के लिए Rahul Gandhi का संकल्प, बोले- खत्म होगी नाइंसाफी

NTET 2026 Apply: AYUSH में Teacher बनने का सुनहरा मौका, NTET 2026 Registration शुरू, जानें Exam Date और प्रक्रिया