Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani देखने पहुंची Deepika Padukone, Ranveer Singh का थामे दिखीं हाथ

By एकता | Jul 30, 2023

बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में खटाश आने की अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में दीपिका अपने पति रणवीर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुई थी। इसके बाद से जोड़े के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई थी। लेकिन अब दीपिका और रणवीर ने अलग होने की इन खबरों को अपने स्टाइल में खारिज कर दिया है। बीते दिन दोनों हाथों में हाथ डाले मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों को साथ में देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Sushmita Sen की अब तक की सबसे बोल्ड सीरीज Taali का टीजर हुआ रिलीज, ट्रांस एक्टिविस्ट Shreegauri Sawant का निभाया किरदार

रणवीर सिंह ने दीपिका को दिखाई अपनी फिल्म

दीपिका पादुकोण को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' दिखाने ले जाने से पहले रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सेल्फी शेयर की थी। इस सेल्फी के साथ उन्होंने लोगों को बताया कि वह अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने के लिए लेकर जा रहे हैं और सब से सवाल पूछा कि दीपिका को फिल्म कैसी लगेगी। अभिनेता ने लोगों को तीन ऑप्शन दिए थे। पहला ऑप्शन था कि दीपिका को ये फिल्म पसंद आएगी। दूसरा था कि दीपिका को ये फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आएगी और तीसरा ऑप्शन था कि चुप कर चप्पल खाएगा। अभिनेता के इस पोल पर भी लोगों ने जमकर वोट किये थे।

प्रमुख खबरें

Haldwani FIR: Jairam Ramesh का BJP-RSS पर हमला, दलितों के अपमान पर चुप क्यों सरकार?

यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू किया विजिट माय स्टेट अभियान, 60 सेकंड की रील बनाएंगे युवा

फैसला मंजूर नहीं... Sovereign Rights का हवाला देकर भारत ने ठुकराया सिंधु जल संधि पर Court of Arbitration का फैसला

Shatavari for Women Health: पीरियड्स दर्द और PMS में शतावरी कितनी असरदार? जानें एक्सपर्ट राय