दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी थीं जो लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर लात मारते हैं: स्मृति ईरानी

By रेनू तिवारी | Jan 10, 2020

 जेएनयू में हुई हिंसा के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने हिंसा का विरोध किया। हिंसा के खिलाफ जेएनयू के छात्रों को अपना समर्थन देने के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां पहुंची थी। दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के बाद काफी बवाल मचा। काफी लोगों को दीपिका पादुकोण का वहां जाना बिलकुल पसंद नहीं आया इस लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया। दीपिका पादुकोण के इस कदम पर सियासत भी तेज हो गई। जहां कांग्रेस के नेताओं ने दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के इस कदम को सही का साथ बताया तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि दीपिका वहां केवल अपनी आने वाली फिल्म छपाक का प्रमोशन करने गई थी। 

इसे भी पढ़ें: CAA और NRC पर ममता का जनमत संग्रह संबंधी बयान संसद का अपमान है: स्मृति ईरानी

चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ईरानी ने अपने बयान में आगे कहा कि दीपिका पादुकोण जेएनयू में उन लोगों के साथ खड़ी थी जिसने 'भारत तेरे टुकड़े-टुकड़े होंगे' के नारे लगाए थे। दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी थी जिन्होंने सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने पर खुशियां मनाई थी, मुझे हैरानी होती है कि दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी हुई जो भारत को तोड़ना चाहते हैं। दीपिका को यह पता होना चाहिए कि ये वही लोगो है जो महिला की विचारधारा से असमत होने पर उसके प्राइवेट पार्ट में लात मारते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिक्षण संस्थाओं को राजनीति का अखाड़ा ना बनाया जाए: स्मृति ईरानी

आपको बता दें कि रविवार को जेएनयू में कुछ नकाबपोश गुडों ने छात्रों और अध्यापकों के साथ मारपीट की थी। जिसमें कई छात्र घायल हुए थे। छात्रों ने हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया था इस प्रदर्शन में कन्हैया कुमार भी शामिल थे और भारत के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस प्रदर्शन में मंगलवार का रात दीपिका भी शामिल हुई, दीपिका जेएनयू में केवल 10 मिनट के लिए ही पहुंची थे लेकिन उन्होंने अपनी उपस्थिति से छात्रों को अपना समर्थन दिया। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग