Defamation case: राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात उच्च न्यायालय आज सुनाएगा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

अहमदाबाद। गुजरात उच्च न्यायालय मोदी उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध करने संबंधी गांधी की याचिका पर शुक्रवार को यानी आजफैसला सुनाएगा। उच्च न्यायालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी सूची के अनुसार न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक की अदालत शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे फैसला सुनाएगी। दोषसिद्धि पर रोक लगने से गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। न्यायमूर्ति प्रच्छक ने मई में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अंतिम आदेश पारित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Samastipur में Swatantrata Senani Express के AC कोच से 75 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

शिक्षक दिवस पर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों का संगम!

नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा: प्रो. संजय द्विवेदी

पश्चिम बंगाल के CM Suvendu Adhikari का ऐलान: Maha Ashtami पर पूरे राज्य में पूर्ण शराबबंदी