थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे पांच दिवसीय यात्रा पर इजराइल रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

नयी दिल्ली|  थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे इजराइल के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें: सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने नेपाल के सेना प्रमुख से बातचीत की

थल सेना ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे 15 से 19 नवंबर तक इजरायल के दौरे पर गए हैं। उनका इजराइल का यह पहला दौरा है।’’ थल सेना ने बयान में कहा कि जनरल नरवणे दोनों देशों के बीच समग्र सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इजराइल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और नेताओं के साथ व्यापक बातचीत करेंगे।

थल सेना ने कहा कि जनरल नरवणे सुरक्षा प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों और रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करके इजराइल और भारत के बीच ‘‘उत्कृष्ट’’ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें: पूरा देश बहादुर सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है: मणिपुर हमले पर अमित शाह ने कहा


प्रमुख खबरें

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत